भोजपुरिया गायकी में मुकम्मल स्थान हासिल कर चुकी गायिका निशा पांडे का एक नया अवतार जल्द ही नज़र आने वाला है । सैकड़ो स्टेज शो कर चुकी निशा की आवाज और अंदाज़ के दीवानों को अब उन्हें परदे पर देखने का अवसर मिल रहा है । निशा ने हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म साइन की है । खिलाड़ी भईया नाम की इस फिल्म में निशा नए अभिनेता रोहन सिन्हा के साथ रोमांस करते नज़र आएंगी । खिलाड़ी भईया का निर्माण कर रहे हैं अंकिता श्रीवास्तव व कन्हैया कुशवाहा जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है कन्हैया कुशवाहा ने । चार मुख्य किरदारों वाली इस फिल्म की खासियत यह है कि फिल्म की दूसरी अभिनेत्री श्रेया मिश्रा को छोड़ बाकी के तीनों कलाकार गायकी के क्षेत्र से हैं । रोहन सिन्हा के अलावा रियाज़ आजमी भी गायक हैं । निशा पांडे ने बताया कि खिलाड़ी भईया में उनका किरदार लीक से हटकर है । उन्होंने आगे बताया कि एक अच्छी फिल्म की तलाश में उन्होंने कई फिल्मो का ऑफर ठुकराया था इस फिल्म में उनकी तलाश पूरी कर दी है । आगे भी वह अच्छी फिल्मो का ही अंग बनना ही पसंद करेंगी । बहरहाल निशा पांडे की नई पारी और नए अंदाज से उनके लाखों फेन्स के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है ।
Wednesday, 29 March 2017
Anjana Singh in Devghar
बाबा वैधनाथ के दरबार में अंजना सिंह
भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने झारखण्ड के देवघर स्थित बाबा वैधनाथ धाम जाकर पूजा अर्चना की ।उनके साथ उनके निजी स्टाफ की टीम भी साथ थे । अंजना सिंह इन दिनों झारखण्ड में अपनी अगली फिल्म लव एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही है । इस दौरान ही उन्होंने शूटिंग से थोड़ा वक्त निकाल कर देवघर गई और पूजा अर्चना की । उल्लेखनीय है कि अंजना सिंह की गिनती भोजपुरी की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में होती है । हाल ही में उन्होंने निरहुआ के साथ पूर्वांचल टाकीज की जिगर की शूटिंग पूरी की है और इस फिल्म के बाद अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी । अंजना ने बताया कि बाबा वैधनाथ के दरबार में जाकर असीम सुखद अनुभूति मिली है ।

Manish Chaturvedi playing Shooter in Hasina
हसीना में मनीष का खतरनाक अंदाज़
अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर बनी अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना में भोजपुरी फिल्मो के चर्चित अभिनेता मनीष चतुर्वेदी का खतरनाक अंदाज़ देखने को मिलने वाला है । दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो और कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके मनीष ने हाल ही में हसीना की शूटिंग पूरी की है । मूल रूप से पटना के रहने वाले मनीष ने पटना रंगमंच से अपने कैरियर की शुरुआत की । लंबी कद काठी के ही मैन की छवि वाले मनीष भोजपुरी की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और इन दिनों अपनी अगली फिल्म रफ़्तार की तैयारी में व्यस्त हैं । मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत , धारावाहिक जगत और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज तीनो में तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि सेट का माहौल तीनो में अलग होता है । हसीना के अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म में वे एक शूटर की भूमिका में हैं । उन्होंने हसीना में केंद्रीय भूमिका निभा रही श्रद्धा कपूर की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनमें गजब की अभिनय क्षमता है और उन्होंने हसीना के किरदार को खुद में आत्मसात कर लिया है । अपूर्व लाखिया ने हसीना को वृहद् पैमाने पर शूट किया है । उन्होंने आगे बताया कि जुलाई में फिल्म के रिलीज़ होने के बाद उनके कैरियर का ग्राफ और आगे बढ़ेगा ।

जब आम्रपाली को मिला दादी का आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त भोजपुरी की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों काफी खुश है क्योंकि इन दिनों उन्हें अपनी दादी माँ का साथ शूटिंग के दौरान मिल रहा है । उत्तर प्रदेश के भेलवाई में निर्माता शिवनारायण सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की फिल्म बलमा सिपहिया की शूटिंग चल रही है । शूटिंग स्थल से कुछ ही घंटों की दुरी पर आम्रपाली दुबे की दादी माँ का मायका है । मूलतः गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली के लिए यह शूटिंग तब ख़ास हो गया जब उनकी दादी माँ शूटिंग के दौरान उनके साथ ही रहने को राजी हो गई । आम्रपाली दुबे ने बताया कि बचपन से ही दादी माँ का साथ उन्हें बहुत पसंद था । शूटिंग में व्यस्तता के कारण एक दूरियां सी बन गई थी और फोन ही मिलन का माध्यम बन गया लेकिन बलमा सिपहिया ने इस दूरियां को मिटा दिया है । उन्होंने बताया कि दादी माँ कुछ दिन अपने भाई के घर रहेगी जबकि पूरी शूटिंग के दौरान उनके ही साथ रहेगी ।
Nirahua Hindustani 2 First look Release
वायरल हुआ निरहुआ हिंदुस्तानी 2का फर्स्ट लुक
बहुचर्चित हिंदुस्तानी 2 का फर्स्ट लुक विधिवत लॉन्चिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निरहुआ हिंदुस्तानी 2 की टीम से ही जुड़े किसी ने इसे व्हाट्सएप्प ग्रुप में डाला और देखते ही देखते मात्र कुछ घंटों में ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर यह वायरल हो गया । फर्स्ट लुक के इस अनोखे पोस्टर में निरहुआ को महाराष्ट्र के नंबर वाले पीले रंग के बजाज के स्कूटर पर सब्जी लादकर लाते हुए दिखाया है और उनके कपडे शादी में पहने जाने वाले कपडे हैं । पोस्टर में दूसरी तरफ एक नई अभिनेत्री को आधुनिक परिधानों में फुटबॉल लिए दिखाया गया है । भोजपुरी फिल्मो के आम पोस्टर से यह बिलकुल अलग है । निर्माता राहुल खान व निर्देशक मंजुल ठाकुर ने बताया कि फर्स्ट लुक की लॉन्चिंग की हम योजना ही बना रहे थे लेकिन वायरल हो जाने के बाद इसे ठप करना पड़ा और इसे ही लॉन्चिंग मान लिया गया है । नई अभिनेत्री के बारे में उन्होंने कहा कि निरहुआ हिंदुस्तानी 2 से संचिका बनर्जी नाम की नई अभिनेत्री का उदय भोजपुरी जगत में हो रहा है । फिल्म में निरहुआ के साथ दो अभिनेत्री है आम्रपाली दुबे और संचिका बनर्जी । उल्लेखनीय है कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत राहुल खान प्रोडक्शन की निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के निर्माता राहुल खान, कथाकार व निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं । फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव है जबकि संगीतकार हैं छोटे बाबा और मधुकर आनंद ।

मोहब्बत बिखेरने आई अनारा Aanara Gupta in Mohabbat
भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता इस इस शुक्रवार से मोहब्बत बिखेरने आ रही है वो भी यूथ सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू के साथ । जी हां , दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी अनारा पहली बार चिंटू के साथ दिखेंगी । निर्मात्री माया यादव व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म में यु तो चिंटू के अपोजिट एक खूबसूरत अदाकारा काजल यादव भोजपुरिया परदे पर दस्तक दे रही है पर अनारा इस जोड़ी में तीसरा कोण बनकर दर्शको में अपने अभिनय की छाप छोड़ने को आतुर है । बहुचर्चित फिल्म मोहब्बत के बारे में अनारा ने बताया कि अपने कैरियर में पहली बार उनकी भूमिका ग्रे शेड लिए हुए है । मोहब्बत की तारीफ़ करते हुए अनारा ने बताया कि निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने दर्शको की हर पसंद को कहानी के अनुसार इसमें पिरोया है । फिल्म का संगीत काफी कर्णप्रिय है । उल्लेखनीय है कि मोहब्बत इस साल की अनारा की पहली फिल्म है । उल्लेखनीय है कि मोहब्बत का निर्माण कृष्णा दीप एंटरटेनमेंट व् लक्ष्मी मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले माया यादव व् हरिश्चन्द्र बी कनोजिया ने किया है जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है है प्रेमांशु सिंह ने ।
फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू , काजल यादव , अनारा गुप्ता के साथ अवधेश मिश्रा , माया यादव , अनूप अरोरा , अयाज़ खान , बृजेश त्रिपाठी कृष्णा कुमार आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

Monday, 27 March 2017
Ravi Kishan in Bhojpuri Film Radhe
राधे रवि किशन का नया अंदाज़
बरसो पहले सलमान खान अभिनीत तेरे नाम में भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन ने राधे नाम के एक पंडित की भूमिका निभाई थी । राधे नाम का वह एक साइलेंट लवर का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था । अब 14 साल बाद भोजपुरी में इस नाम की एक फिल्म बन रही है जिसमे रवि किशन केंद्रीय किरदार में हैं । राधे की मैराथन शूटिंग राजपिपला में चल रही है । फिल्म में रवि किशन के साथ अरविन्द अकेला कल्लू और मोहिनी घोष भी मुख्य भूमिका में हैं । रवि किशन ने इस फिल्म में अपने किरदार का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे उनके बाल और मूछें काफी लंबी है । रवि किशन ने बताया कि राधे में उनका किरदार उनकी अन्य भोजपुरी फिल्मो से हटकर है । क्या उनका किरदार हे राम वाले राधे से प्रेरित है ? यह पूछे जाने पर उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि वे ओम के किरदार में हैं और राधे इस फिल्म का सरपाराइज़ पैक होगा जो अभी तक किसी भी भोजपुरी फिल्मो में नज़र नहीं आया है । उन्होंने आगे कहा कि तेरे नाम और राधे में कोई समानता नहीं है , दोनो की विषय वस्तु अलग है और दोनों का रंग अलग है । इधर , फिल्म के निर्देशक रितेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाला है जिसमे एक सजे हुए हाथी के सर पर राधे लिखा हुआ है । रवि किशन ने इस बारे में कुछ भी टिपण्णी करने से इंकार करते हुए कहा कि राधे एक अच्छी कहानी पर बन रही फिल्म है जो एक जल्द ही दर्शको के समक्ष होगी । उल्लेखनीय है कि फिल्म की निर्मात्री है अभिनय से निर्माण में क्षेत्र में उतरी अभिनेत्री नेहा श्री जबकि संगीतकार और निर्देशक हैं रितेश ठाकुर ।

Actress Kiran Singh got Bhojpuri Gaurav Samman
किरण सिंह को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान
जानी मानी अभिनेत्री किरण सिंह को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया । समारोह का आयोजन भोजपुरी एकता मंच की ओर से किया गया था ।इस समारोह में किरण ने परफॉर्म भी किया जिसे लोगो ने काफी सराहा । किरण के अलावा कुछ और हस्तियों को यह सम्मान मिला है । उल्लेखनीय है कि छोटे परदे के कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी किरण मूलतः इलाहाबाद के सिविल लाइंस की रहने वाली है । किरण ने दूरदर्शन के धारावाहिक हम तुमको ना भूल पाएंगे , लाइफ ओके के धारावाहिक महादेव , ज़ी टीवी के पवित्र रिश्ता सहित कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है । किरण ने बताया कि अभिनय और नृत्य का शौक उन्हें बचपन से ही था । कत्थक में प्रभाकर की डिग्री हासिल कर चुकी किरण को घुड़सवारी और स्वीमिंग का ही शौक है । किरण ने हाल ही में बड़े परदे की ओर कदम रखा है । सम्मान पा कर उन्होंने बताया कि इस सम्मान से उनका मनोबल काफी बढ़ गया है ।
जानी मानी अभिनेत्री किरण सिंह को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया । समारोह का आयोजन भोजपुरी एकता मंच की ओर से किया गया था ।इस समारोह में किरण ने परफॉर्म भी किया जिसे लोगो ने काफी सराहा । किरण के अलावा कुछ और हस्तियों को यह सम्मान मिला है । उल्लेखनीय है कि छोटे परदे के कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी किरण मूलतः इलाहाबाद के सिविल लाइंस की रहने वाली है । किरण ने दूरदर्शन के धारावाहिक हम तुमको ना भूल पाएंगे , लाइफ ओके के धारावाहिक महादेव , ज़ी टीवी के पवित्र रिश्ता सहित कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है । किरण ने बताया कि अभिनय और नृत्य का शौक उन्हें बचपन से ही था । कत्थक में प्रभाकर की डिग्री हासिल कर चुकी किरण को घुड़सवारी और स्वीमिंग का ही शौक है । किरण ने हाल ही में बड़े परदे की ओर कदम रखा है । सम्मान पा कर उन्होंने बताया कि इस सम्मान से उनका मनोबल काफी बढ़ गया है ।Birthday Bash of Shubhi Sharma
40 हजार लोगो ने गाया हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी
भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा ने शाही अंदाज में 40 हजार लोगो के बीच अपना जन्मदिन मनाया और सभी ने एक स्वर में गाना गाया हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी और ये सब हुआ मुम्बई से 3 हजार किलोमीटर दूर नागालैंड के दीमापुर में । ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा वहां सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज शो के लिए गई हुई थी । खेसारी लाल यादव को इसकी जानकारी थी की शो के दौरान ही शुभी के जन्मदिन की शुरुआत हो रही है और उन्होंने शुभी की सरप्राइज़ बर्थडे देने का ठान लिया । ठीक 12 बजे जब शो अपने पूरे शबाब पर था तब खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के जन्मदिन समारोह मनाने की घोषणा की । वहां मौजूद लगभग 40 हजार लोगो के बीच अचानक ख़ुशी की लहर दौड़ गई । जैसे ही केक काटा गया सभी लोगो ने हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी वाला गाना गाना शुरू कर दिया । अपने इस सरप्राइज़ जन्मदिन समारोह से अभिभूत शुभी ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हजारो लोग इस साल मेरे जन्मदिन का गवाह बनेंगे । उन्होंने खेसारी लाल यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कारण ही उनका इस साल का जन्मदिन समारोह कभी ना भूलने वाला पल बन गया ।

Subscribe to:
Comments (Atom)
अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen
2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...
-
किरण सिंह को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान जानी मानी अभिनेत्री किरण सिंह को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आ...
-
भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल अर्चना सिंह ने इस शुक्रवार रिलीज़ हुई अपनी दोनों फिल्मो में अपनी अदा और भूमिका से लोगो का दिल जीतने में कामयाब रह...