Monday, 27 March 2017

Birthday Bash of Shubhi Sharma

40 हजार लोगो ने गाया हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी 

भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा ने शाही अंदाज में 40 हजार लोगो के बीच अपना जन्मदिन मनाया और सभी ने एक स्वर में गाना गाया हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी और ये सब हुआ मुम्बई से 3 हजार किलोमीटर दूर नागालैंड के दीमापुर में । ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा वहां सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज शो के लिए गई हुई थी । खेसारी लाल यादव को इसकी जानकारी थी की शो के दौरान ही शुभी के जन्मदिन की शुरुआत हो रही है और उन्होंने शुभी की सरप्राइज़ बर्थडे देने का ठान लिया । ठीक 12 बजे जब शो अपने पूरे शबाब पर था तब खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के जन्मदिन समारोह मनाने की घोषणा की । वहां मौजूद लगभग 40 हजार लोगो के बीच अचानक ख़ुशी की लहर दौड़ गई । जैसे ही केक काटा गया सभी लोगो ने हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी वाला गाना गाना शुरू कर दिया । अपने इस सरप्राइज़ जन्मदिन समारोह से अभिभूत शुभी ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हजारो लोग इस साल मेरे जन्मदिन का गवाह बनेंगे ।    उन्होंने खेसारी लाल यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कारण ही उनका इस साल का जन्मदिन समारोह कभी ना भूलने वाला पल बन गया ।

No comments:

Post a Comment

अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...