Wednesday, 29 March 2017

Anjana Singh in Devghar

बाबा वैधनाथ के दरबार में अंजना सिंह 
भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने झारखण्ड के देवघर स्थित बाबा वैधनाथ धाम जाकर पूजा अर्चना की ।उनके साथ उनके निजी स्टाफ की टीम भी साथ थे । अंजना सिंह इन दिनों झारखण्ड में अपनी अगली फिल्म लव एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही है । इस दौरान ही उन्होंने शूटिंग से थोड़ा वक्त निकाल कर देवघर गई और पूजा अर्चना की । उल्लेखनीय है कि अंजना सिंह की गिनती भोजपुरी की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में होती है । हाल ही में उन्होंने निरहुआ के साथ पूर्वांचल टाकीज की जिगर की शूटिंग पूरी की है और इस फिल्म के बाद अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी । अंजना ने बताया कि बाबा वैधनाथ के दरबार में जाकर असीम सुखद अनुभूति मिली है ।

No comments:

Post a Comment

अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...