2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । लंबे अरसे बाद महीनों तक सिनेमा हॉल पर कब्जा जमा कर रखने वाले इस फ़िल्म का दूसरा भाग भी सुपर हिट रहा था । ना सिर्फ सिनेमा घरों में बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म पर भी दोनों फिल्मो ने अलग ही रिकॉर्ड बनाया है । और अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का भी आगाज हो चुका है ।फ़िल्म की शुरुआत संगीतकार रजनीश मिश्रा द्वारा कम्पोज किये गए और प्यारेलाल कवि द्वारा लिखित गाने के रिकॉर्डिंग से हुई । इस मौके पर निर्माता प्रवेश लाल यादव को बधाई देने उनके नजदीकी मित्र विक्रांत सिंह राजपूत , आदित्य ओझा , आम्रपाली दुबे सहित कुछ चुनिंदा लोग मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रायवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं जबकि निर्देशन की कमान मंजुल ठाकुर ने संभाली है जिन्होंने इस फ़िल्म के दूसरे भाग को भी निर्देशित किया था और साथ ही इसी कंपनी की घूंघट में घोटाला का भी निर्देशन किया है । फ़िल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि , श्याम देहाती और आजाद सिंह । फ़िल्म में टाइटल भूमिका में है जुबली स्टार निरहुआ जबकि अन्य कलाकारों और तकनीशियनों के नाम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी ।
Friday, 15 December 2017
अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

वीर योद्धा महाबली की भूमिका में निरहुआ Nirahua as Veer Yoddha Mahabali
भोजपुरी की अभी तक की सबसे महंगी फ़िल्म
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अब एक ऐसी भूमिका में हैं जिसे करने की चाहत हर अभिनेता की होती है । चार भाषाओं में बन रही भोजपुरी की अभी तक कि सबसे महंगी फ़िल्म वीर योद्धा महाबली के ढाई मिनट के ट्रेलर की शूटिंग मुम्बई से 60 किलोमीटर दूर पहाड़ी की गोद मे बसे गांव शिलोत्तर में चल रही है । लगभग सौ घुड़सवार के साथ निरहुआ के ऊपर प्रोमो शॉट फिल्माया जा रहा है । बचपन से ही घुड़सवारी के शौकीन रहे निरहुआ ने शॉट फिल्माये जाने के पूर्व काफी रिहर्ल्सल भी किया । अपने किरदार का खुलासा ना करते हुए उन्होंने कहा कि योद्धा की वेशभूषा में इस फ़िल्म को सौ दिन की शूटिंग में पूरा किया जाएगा । चूंकि फ़िल्म काफी भव्य है और सैकड़ो घोड़ो और घुड़सवार का उपयोग किया जाएगा । ढाई मिनट के टीजर की शूटिंग के लिए निर्देशक इकबाल बक्श ने चार कैमरे का सेट अप लगाया है । लक्ष्मी गणपति फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं एम रमेश व्यास , निर्देशक हैं इकबाल बक्श और प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं सनी शाह । निर्देशक इकबाल बक्श ने बताया कि वीर योद्धा महाबली की भव्यता और वेश भूषा को देखकर लोगो को बाहुबली का एहसास तो होगा लेकिन यह फ़िल्म बिल्कुल अलग फ़िल्म है । निरहुआ ने भी बताया कि इकबाल बक्श ने जब कहानी सुनाया तो वे काफी रोमांचित हो गए , चुकी फ़िल्म काफी महंगी और काफी ट्रीटमेंट वाली है इसीलिए इसकी तैयारी में काफी वक्त लग गया । उन्होंने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई तथा राजस्थान में की जाएगी । आपको बता दें कि निरहुआ इन दिनों आम भोजपुरी फिल्मो के अलावा कई ऐसी फिल्मो में भी काम कर रहे हैं जो भव्यता के मामले में बॉलीवुड की फिल्मो से कम नही है । महेश पांडे प्रोडक्शन की गबरू भी उसी तरह की फ़िल्म है ।

स्टार वार सीरीज के पहले मैच में एन्टी हीरोज इलेवन ने हीरो इलेवन को हराया
भोजपुरिया खलनायको की टीम एंटी हीरोज एलेवन ने मुम्बई के वीनस ग्राउंड में स्टार वार सीरीज के पहले मुकाबले में हीरोज इलेवन को 53 रनो से हरा दिया । हीरोज टीम के कप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । बल्लेबाजी के लिए उतरी एन्टी हीरोज की शुरुआत अच्छी नही रही । कप्तान सुशील सिंह पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए । इसके बाद नीलेश पांडे और वैभव राय भी जल्दी ही आउट हो गए । एन्टी हीरोज के अकबर नकवी , इमरान और असगर ने पारी को संभाली और बीस ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 163 तक पहुचाया । इमरान ने सर्वाधिक 53 रन बनाए जबकि अकबर नकवी 39 रन बना कर नाबाद रहे । एन्टी हीरोज एलेवन की तरफ से भूपेंद्र सिंह ने 14 रनो का तो असगर ने 19 रन का योगदान दिया । हीरोज की टीम से विक्रांत सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए जबकि प्रवेश लाल यादव और आदित्य ओझा को एक एक विकेट हासिल हुआ । 164 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरोज एलेवन की शुरुआत अच्छी नही रही । कप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ और विस्फोटक बल्लेबाज उदय तिवारी बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए । दूसरे छोर पर खड़े प्रवेश लाल यादव ने मैदान में चौके छक्कों की झड़ी लगा दी । अपने 65 रन की पारी में उन्होंने 6 चौके तो 5 गगनचुम्बी छक्के लगाए लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने के दवाब में अपना विकेट गंवा बैठे । हीरोज एलेवन की तरफ से जय यादव ने 20 तो विक्रांत ने 12 रनों का योगदान दिया । लक्ष्य से 53 रन दूर पूरी टीम सिमट गई । नीलेश पांडे ने चार विकेट हासिल किया जबकि भूपेंद्र सिंह ने दो , प्रकाश जैस और असगर ने एक एक विकेट हासिल किया । विजेता टीम एन्टी हीरोज ने अपनी टीम की ओर से नीलेश पांडे को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जिसे उन्होंने इमरान के साथ शेयर किया । स्टार वार सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच जल्द ही खेला जाएगा । तीसरे मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच सहित सभी पुरस्कार वितरण किये जायेंगे ।
Subscribe to:
Comments (Atom)
अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen
2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...
-
किरण सिंह को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान जानी मानी अभिनेत्री किरण सिंह को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आ...
-
भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल अर्चना सिंह ने इस शुक्रवार रिलीज़ हुई अपनी दोनों फिल्मो में अपनी अदा और भूमिका से लोगो का दिल जीतने में कामयाब रह...