Monday, 24 April 2017

तुम्हे चाहते ना ऐसे रिलीज़


लखनऊ स्थिति प्रेस क्लब मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और एक हिंदी म्यूजिक वीडियो " तुम्हे चाहते न ऐसे  " को म्यूजिक कंपनी टी एल ई म्यूजिक  ने  रिलीज़ किया | इस म्यूजिक वीडियो को लखनऊ के अलग अलग लोकेशन पर शूट किया गया है | एल्बम का गीत प्रवीण चौरसिया ने गाया है गीत लिखा है अमिताभ प्रसाद ने  तथा संगीत दिया है मीनू कुमारी ने | कुछ रोमांटिक और कुछ दर्द भरे गीतों से सजी इस एल्बम मे कुल ६ गीत है | इस अवसर पर मुख्य कलाकार प्रिया सचान , जानू सिंह  तथा निर्माता निर्देशक पवन राज मौजूद रहे | " दि लखनऊ एंटरप्राइज " की इस प्रस्तुति का निर्माण सिने जेड प्रोडक्शंस ने किया है |
" दि लखनऊ एंटरप्राइज " प्रदेश मे छोटी तथा बड़ी फिल्मो की शूटिंग हेतु वैनिटी वैन , जनरेटर वैन , वाकी-टाकी , जिम्मी ज़िप व अन्य जरूरी साजो सामान लखनऊ मे उपलब्ध कराती है | अभी लखनऊ मे चल रही शूटिंग " मेरी शादी मे जरूर आना " के लिए हमारी कंपनी वैनिटी वैन व अन्य चीज़े उपलब्ध करा रही है |
 टी एल ई म्यूजिक नए कलाकारों को लेकर आगे भी नए कांसेप्ट पर काम करती रहेगी जिस से यहाँ के कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले |
सिने जेड प्रॉडक्शन्स ने 20 ज्यादा लघु फिल्मो का निर्माण किया है 

बलमा सिपहिया के सेट पर मना विलेन डे

भोजपुरी फ़िल्म जगत से जुड़े खलनायको ने पिछले साल 23 अप्रैल को एक जुट होकर एन्टी हीरो ग्रुप नाम से एक संगठन बनाया था । साथ ही इसी दिन को हर साल विलेन डे के रूप में मनाने का फैसला किया था । इस उपलक्ष्य में पिछले साल एक भव्य पार्टी का भी आयोजन किया गया था । इस साल भी 23 अप्रैल को पार्टी की योजना था लेकिन खलनायको के शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण सबने अपने अपने अंदाज में इस विशेष दिवस को मनाया । एन्टी हीरो ग्रुप को शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संजय पांडे ने आजमगढ़ में चल रही अपनी फिल्म बलमा सिपहिया के सेट पर धूमधाम से इस दिवस को मनाया । इस मौके पर जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे, फ़िल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह , कैमरामैन देवेंद्र तिवारी , सुनीता दवेदी , प्रशांत दवेदी  सहित यूनिट के सारे लोग मौजूद थे । एन्टी हीरो ग्रुप से संजय पांडे के अलावा सुशील सिंह , अनूप अरोरा , संतोष श्रीवास्तव ,  संतोष पहलवान , देव सिंह ,  आदि मौजूद थे ।

प्रोमोशन की तैयारी में जुटी टीम शहंशाह

भोजपुरी फ़िल्म जगत की बहुचर्चित फ़िल्म शहंशाह के रिलीज़ की तारीख ज्यों ज्यों करीब आ रही है फ़िल्म से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है । बिहार झारखण्ड में फ़िल्म 5 मई को रिलीज हो रही है । इसी सिलसिले में निर्माता विवेक रस्तोगी ने निर्देशक आनंद गहतराज के साथ प्रोमोशन की रूप रेखा तय की । इस मौके पर हॉट केक अंजना सिंह , प्रियंका पंडित , अभिनेता रवि शेखर सिन्हा , राजन मोदी , संगीतकार एस कुमार , प्रचारक उदय भगत आदि मौजूद थे । विवेक रस्तोगी ने बताया कि आगामी 4 मई को पटना में फ़िल्म के सभी प्रमुख कलाकार मीडिया से रु ब रु होंगे और अगले दो दिन सघन प्रोमोशन करेंगे ।
इस दौरान पटना के अलावा  कई अन्य शहरों में भी कलाकार दर्शको के साथ बैठकर फ़िल्म का लुत्फ उठाएंगे ।उल्लेखनीय है की निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह - विवेक रस्तोगी की फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाइन मूवीज के द्वारा किया जा रहा है ।  फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन , भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली  अंजना सिंह , रवि शेखर सिन्हा , प्रियंका पंडित , ब्रजेश त्रिपाठी,  अवधेश मिश्रा , राजन मोदी , आनंद मोहन , नीरज यादव , राहुल श्रीवास्तव ,  साहिल शेख, डॉ यादवेंद्र यादव,  डॉ अर्चना सिंह , सीमा सिंह और कुणाल सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म में गीत संगीत एस कुमार का है जबकि प्रचारक हैं उदय भगत ।

Sunday, 23 April 2017

हैट्रिक की तैयारी में राहुल खान

भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसे कम निर्माता ही हुए हैं जिनकी लगातार दो फ़िल्म रिलीज हुए साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई हो । पहली फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी  जहां शांत पड़ी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में   तूफान बन कर आई वही दूसरी फिल्म निरहुआ रिक्शा वाला 2 ने सफलता का परचम लहराया । इन दोनों फिल्मो निर्माण प्रवेश लाल यादव के साथ राहुल  राहुल खान ने किया था । अब राहुल खान लेकर आ रहे हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 2 । निर्माता राहुल खान की निरहुआ हिंदुस्तानी 2 आगामी 12 मई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है और फ़िल्म के आगमन के पूर्व ही ऐसा लगने लगा है कि फ़िल्म जबरदस्त सफलता की ओर अग्रसर होगी क्योंकि पोस्टर और ट्रेलर जारी करते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई । भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी फ़िल्म की सफलता और राहुल खान की संभावित हैट्रिक से आस्वस्त नज़र आ रहे हैं । राहुल खान की तारीफ करते हुए वे कहते हैं उनमे फ़िल्म निर्माण के प्रति जो जुनून है और निर्माण की हर बारीकी के प्रति जिस तरह वह सचेत रहते हैं यह उनकी कार्यक्षमता को उजागर करता है । उन्होंने कहा कि निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के बाद भोजपुरी फ़िल्म जगत को एक बड़ा मेकर मिलने जा रहा है । बहरहाल, कम समय मे ही भोजपुरी जगत में छा जाने वाले राहुल खान की हैट्रिक का इंतजार उनके शुभचिंतक बेसब्री से कर रहे हैं ।

Saturday, 22 April 2017

दिल्ली से सीधे लखनऊ सेंट्रल पहुचे रवि किशन Ravi Kishan Playing Chief Minister in Lucknow Central

मुख्यमंत्री बने रवि किशन

भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन ने एक सप्ताह के अपने सघन प्रचार अभियान से दिल्ली नगर निगम चुनाव में गर्मी ला दी है । अब जबकि चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है , तो शुक्रवार को आखिरी रोड शो खत्म कर वे सीधे लखनऊ सेंट्रल पहुच गए हैं । दरअसल यहां लखनऊ सेंट्रल लखनऊ रेलवे स्टेशन की बात नही हो रही है । बात हो रही है उनकी आगामी फिल्म की । फरहान अख्तर अभिनीत इस फ़िल्म में रवि किशन एक अहम किरदार में हैं । अंग्रेज़ी की एक बड़ी वेबसाइट्स ने इस फ़िल्म से जुड़ी कुछ बात शेयर की है । रवि किशन इस फ़िल्म में एक राजनेता की भूमिका में हैं। रवि किशन का एक फोटो लीक हुआ है जिसमे वो एक राजनीतिक मंच पर हैं जिसे देखकर आभास होता है कि वो किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका नाम पवन सिंह चतुर्वेदी है । बहरहाल , फ़िल्म की शूटिंग कंप्लीट होने पर ही इसका सही खुलासा होगा पर कयास लगाया जा रहा है कि रवि किशन लखनऊ सेंट्रल में दमदार भूमिका में हैं ।

प्रमोद शास्त्री लेकर आ रहे हैं रब्बा इश्क़ ना होवे

कई हिंदी व भोजपुरी फिल्मो के निर्माण व निर्देशन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके प्रमोद शास्त्री अब लेकर आ रहे है रब्बा इश्क़ ना होवे । युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू की प्रेम को पाने की जद्दोजहद पर आधारित इस प्रेम कथा की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है । रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे की पटकथा और संवाद लिखा है एस के चौहान ने जबकि मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे और कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा ।  प्रमोद शास्त्री ने बताया कि रब्बा इश्क़ ना होवे अपने नाम के ही अनुरूप एक ऐसी प्रेमकथा है जो युवा वर्ग के  दर्शको को खुद उनकी कहानी लगेगी । फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा ,  सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं । कई धारावाहिकों में अहम भूमिका निभा चुकी कनक यादव इस फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में पदार्पण कर रही है । निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि जुन में फ़िल्म का संगीत जारी कर दिया जाएगा और जुलाई के प्रथम सप्ताह में फ़िल्म रिलीज़ होगी ।

अर्चना ने जीता दिल Hot Actress Archana Singh ne jita dil

भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल अर्चना सिंह ने इस शुक्रवार रिलीज़ हुई अपनी दोनों फिल्मो में अपनी अदा और भूमिका से लोगो का दिल जीतने में कामयाब रही है । इस शुक्रवार को अर्चना सिंह की फ़िल्म एक्शन राजा और बेटवा बाहुबली 2 रिलीज़ हुई है । एक्शन राजा में एक्शन स्टार यश कुमार के साथ उनकी अदाकारी खासकर रोमान्स को दर्शको ने काफी पसंद किया है । एक्शन राजा में अर्चना का किरदार एक चुलबुली लड़की का है जो लोगो को शोले की बसंती का एहसास दिला रही है । बेटवा बाहुबली 2 में अर्चना सिंह ने अभिनय तो नही किया लेकिन फिल्म के एक प्रोमोशनल सांग में वह अभिनेता अजय दीक्षित के साथ दिखी है । इस गाने में अर्चना सिंह अपनी इमेज के अनुरूप ही हॉट लगी है । सिनेमा घरों में इस गाने पर दर्शक काफी तालिया और सिटी बजाते नज़र आ रहे हैं । उल्लेखनीय है कि अर्चना ने हाल ही में रिलीज़ जीतब हम प्यार की बाजी में अभिनय किया था । उस फिल्म में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई थी । बहरहाल , भोजपुरी की इस हॉट गर्ल ने अपनी दोनों ही फिल्मो के माध्यम से दर्शको का दिल जीतने में सफल रही है ।

Friday, 21 April 2017

तीन फिल्मो के साथ बॉक्स ऑफिस पर अभिलाषा Abhilasha Coming with Three Films

भोजपुरी फ़िल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अभिलाषा की तीन फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है । अभिलाषा की पहली फ़िल्म है स्वर्ग जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है । आर पार के माला चढ़इबो गंगा मैया भी प्रदर्शन के लिए तैयार है जिसमे उनका किरदार गंगा का है । अभिलाषा की तीसरी फिल्म है भईल तोहरा से प्यार आई लव यू । इस फ़िल्म में भी अभिलाषा महत्वपूर्ण भूमिका में हैं । उल्लेखनीय है कि हाल ही में अभिलाषा की जीतब हम प्यार की बाजी रिलीज़ हुई थी जिसमे उनके काम की काफी तारीफ हुई थी । एक दर्जन से भी अधिक फिल्मो में अभिनय कर चुकी अभिलाषा कहती है कि वह किरदार में विविधता चाहती है और यह उसकी खुशकिस्मती है कि उनकी हर फिल्मो का किरदार अलग अलग रहता है । नृत्य में पारंगत व अभिनय में अपने किरदार को जीवंत कर देने वाली अभिलाषा को अपनी तीनो ही फिल्मो से काफी उम्मीदें हैं ।

निरहुआ ने की प्रधानमंत्री शौचालय योजना की वकालत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लाल किला के प्राचीर से शौचालय निर्माण की बात की थी तो लोगो को इस बात की अहमियत का अंदाज़ा नही था । कुछ दिन बाद जब यह बात अभियान के रूप में बदला तो इसकी अहमियत लोगो को पता चली । अब इस अभियान से बड़े बड़े दिग्गज जुड़ गए हैं और ताजा उदाहरण है भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का जिन्होंने अपनी फिल्म के माध्यम से इस योजना की वकालत की है । आगामी 12 मई को रिलीज हो रही राहुल खान प्रोडक्शन व निरहुआ एंटरटेनमेंट की फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 का एक पोस्टर हाल ही में लांच हुआ है । इस पोस्टर को देखकर एकबारगी तो फनी पोस्टर का एहसास होता है पर इस पोस्टर का मर्म प्रधानमंत्री की शौचालय निर्माण योजना को उजागर करता है । पोस्टर में निरहुआ दूल्हे की वेशभूषा में हैं पर खुले में शौच जाते दिख रहे हैं । निरहुआ ने बताया कि गांव में हाल के कुछ बरसो में भले ही हालात सुधरे हो पर कई गांव में ये बात आम है । यह पूछे जाने पर की क्या फ़िल्म में इस तरह की कोई बात की गई है ? उन्होंने बताया फ़िल्म पूरी तरह से मनोरंजन से सराबोर है और हमने इसी माध्यम से कई संदेश अपने दर्शको को दी है । उल्लेखनीय है कि निर्माता राहुल खान की इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं मंजुल ठाकुर । बहरहाल , निरहुआ के फैंस को लिए निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के माध्यम से मनोरंजन का पिटारा मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं ।

सबसे अलग और अनोखा है राधे - रितेश ठाकुर Radhe Ritesh Thakur

भोजपुरी फ़िल्म जगत में इन दिनों जिस किरदार की काफी चर्चा है उसका नाम है राधे । राधे कोई आम इंसान और कोई साधारण प्राणी नही बल्कि एक गजराज है यही नही भोजपुरी के इतिहास में  ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी जानवर को केंद्र में रखकर कोई फिल्म बनी है और फ़िल्म का नाम भी उसी जानवर के किरदार के आधार पर रखा गया हो ।इस परिकल्पना को साकार किया है एक ऐसे निर्देशक ने जिन्होंने भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी शुरुआत की थी बतौर निर्माता लेकिन अब निर्देशक के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं । बिहार के आरा के होने के कारण संगीत भी उनकी रग रग में है इसीलिए बतौर संगीतकार भी उन्होंने अपनी फिल्म राधे में काम किया है और संगीत भी ऐसा दिया है कि भोजपुरी में सर्वाधिक फिल्मो में अभिनय कर चुके मेगा स्टार रवि किशन राधे के संगीत और गाने की तुलना अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देवरा बड़ा सतावेला से करते हैं । बतौर निर्देशक और संगीत निर्देशक रितेश ठाकुर की एक और फ़िल्म चना जोर गरम का
 पोस्ट प्रोडक्शन का काम तीब्र गति से चल रहा है जबकि दूसरी अन्य फ़िल्म बॉर्डर के पार सजनी हमार जल्द प्रदर्शित होगी । राधे और चनाजोर गरम की निर्मात्री नेहा श्री ने  निर्देशक रितेश ठाकुर की तारीफ करते हुए  बताया कि वे एक अलग सोच वाले निर्देशक है और इसीलिए आजकल डिमांड में हैं । प्रत्येक दृश्य पर वे काफी मेहनत करते हैं जिसका नतीजा यह है कि फ़िल्म का हर दृश्य दर्शको को रोमांचित करेगा । उल्लेखनीय है कि रितेश ठाकुर ने बतौर निर्माता चंदा से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी । उसके बाद तू ही मोर बालमा , कल्लू भईल सयान, बालमा बिहार वाला , सपेरा , हीरो गमछा वाला , बलमा बिहार वाला 2 , ट्रक ड्राइवर 2 जैसी चर्चित फिल्मो का निर्माण किया था जिनमे भोजपुरी के सभी बड़े स्टार काम कर चुके हैं । चना जोर गरम, बॉर्डर के पार सजनी हमार और राधे के बाद रितेश ठाकुर के पास बतौर निर्देशक और संगीतकार फिल्मो की लंबी कतारें हैं ।

Khesari Lal Yadav Election Campaign for BJP in MCD DELHI



















































अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...