Wednesday, 29 March 2017

जब आम्रपाली को मिला दादी का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त भोजपुरी की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों काफी खुश है क्योंकि इन दिनों उन्हें अपनी दादी माँ का साथ शूटिंग के दौरान मिल रहा है । उत्तर प्रदेश के भेलवाई में निर्माता शिवनारायण सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की फिल्म बलमा सिपहिया की शूटिंग चल रही है । शूटिंग स्थल से कुछ ही घंटों की दुरी पर आम्रपाली दुबे की दादी माँ का मायका है । मूलतः गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली के लिए यह शूटिंग तब ख़ास हो गया जब उनकी दादी माँ शूटिंग के दौरान उनके साथ ही रहने को राजी हो गई । आम्रपाली दुबे ने बताया कि बचपन से ही दादी माँ का साथ उन्हें बहुत पसंद था । शूटिंग में व्यस्तता के कारण एक दूरियां सी बन गई थी और फोन ही मिलन का माध्यम बन गया लेकिन बलमा सिपहिया ने इस दूरियां को मिटा दिया है । उन्होंने बताया कि दादी माँ कुछ दिन अपने भाई के घर रहेगी जबकि पूरी शूटिंग के दौरान उनके ही साथ रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...