Wednesday, 29 March 2017

नए अवतार में निशा पांडे Singer Nisha Pandey in New look

भोजपुरिया गायकी में मुकम्मल स्थान हासिल कर चुकी गायिका निशा पांडे का एक नया अवतार जल्द ही नज़र आने वाला है । सैकड़ो स्टेज शो कर चुकी निशा की आवाज और अंदाज़ के दीवानों को अब उन्हें परदे पर देखने का अवसर मिल रहा है । निशा ने हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म साइन की है । खिलाड़ी भईया नाम की इस फिल्म में निशा नए अभिनेता रोहन सिन्हा के साथ रोमांस करते नज़र आएंगी । खिलाड़ी भईया का निर्माण कर रहे हैं अंकिता श्रीवास्तव व कन्हैया कुशवाहा जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है कन्हैया कुशवाहा ने । चार मुख्य किरदारों वाली इस फिल्म की खासियत यह है कि फिल्म की दूसरी अभिनेत्री श्रेया मिश्रा को छोड़ बाकी के तीनों कलाकार गायकी के क्षेत्र से हैं । रोहन सिन्हा के अलावा रियाज़ आजमी भी गायक हैं । निशा पांडे ने बताया कि खिलाड़ी भईया में उनका किरदार लीक से हटकर है । उन्होंने आगे बताया कि एक अच्छी फिल्म की तलाश में उन्होंने कई फिल्मो का ऑफर ठुकराया था इस फिल्म में उनकी तलाश पूरी कर दी है । आगे भी वह अच्छी फिल्मो का ही अंग बनना ही पसंद करेंगी । बहरहाल निशा पांडे की नई पारी और नए अंदाज से उनके लाखों फेन्स के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है ।










No comments:

Post a Comment

अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...