भोजपुरिया खलनायको की टीम एंटी हीरोज एलेवन ने मुम्बई के वीनस ग्राउंड में स्टार वार सीरीज के पहले मुकाबले में हीरोज इलेवन को 53 रनो से हरा दिया । हीरोज टीम के कप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । बल्लेबाजी के लिए उतरी एन्टी हीरोज की शुरुआत अच्छी नही रही । कप्तान सुशील सिंह पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए । इसके बाद नीलेश पांडे और वैभव राय भी जल्दी ही आउट हो गए । एन्टी हीरोज के अकबर नकवी , इमरान और असगर ने पारी को संभाली और बीस ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 163 तक पहुचाया । इमरान ने सर्वाधिक 53 रन बनाए जबकि अकबर नकवी 39 रन बना कर नाबाद रहे । एन्टी हीरोज एलेवन की तरफ से भूपेंद्र सिंह ने 14 रनो का तो असगर ने 19 रन का योगदान दिया । हीरोज की टीम से विक्रांत सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए जबकि प्रवेश लाल यादव और आदित्य ओझा को एक एक विकेट हासिल हुआ । 164 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरोज एलेवन की शुरुआत अच्छी नही रही । कप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ और विस्फोटक बल्लेबाज उदय तिवारी बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए । दूसरे छोर पर खड़े प्रवेश लाल यादव ने मैदान में चौके छक्कों की झड़ी लगा दी । अपने 65 रन की पारी में उन्होंने 6 चौके तो 5 गगनचुम्बी छक्के लगाए लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने के दवाब में अपना विकेट गंवा बैठे । हीरोज एलेवन की तरफ से जय यादव ने 20 तो विक्रांत ने 12 रनों का योगदान दिया । लक्ष्य से 53 रन दूर पूरी टीम सिमट गई । नीलेश पांडे ने चार विकेट हासिल किया जबकि भूपेंद्र सिंह ने दो , प्रकाश जैस और असगर ने एक एक विकेट हासिल किया । विजेता टीम एन्टी हीरोज ने अपनी टीम की ओर से नीलेश पांडे को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जिसे उन्होंने इमरान के साथ शेयर किया । स्टार वार सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच जल्द ही खेला जाएगा । तीसरे मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच सहित सभी पुरस्कार वितरण किये जायेंगे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen
2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...
-
किरण सिंह को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान जानी मानी अभिनेत्री किरण सिंह को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आ...
-
भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल अर्चना सिंह ने इस शुक्रवार रिलीज़ हुई अपनी दोनों फिल्मो में अपनी अदा और भूमिका से लोगो का दिल जीतने में कामयाब रह...

No comments:
Post a Comment