Saturday, 15 April 2017

उत्तर प्रदेश में भी दर्शको ने कहा निरहुआ सटल रहे Nirahua Satal Rahe

 बिहार झारखंड से मुम्बई गुजरात होते हुए अब निरहुआ की बहुचर्चित फ़िल्म निरहुआ सटल रहे यू पी पहुच चुकी है । गोरखपुर के यूनाइटेड सिनेमा सहित यह फ़िल्म लगभग 20 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है । फ़िल्म में नाकारात्मक भूमिका निभा रहे कृष्णा कुमार ने  खुद गोरखपुर में दर्शको के साथ फिल्म का लुत्फ उठाया ।
नई  कहानी , नई सोच और निर्देशन में नवीनता लिए हुए निरहुआ सटल रहे फ़िल्म के  नाम के एक एलबम ने बरसो पहले भोजपुरिया जगत में धूम मचाई थी और उसी एलबम से आज के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का उदय हुआ था, अब उसी एलबम का विस्तार एक फ़िल्म के रूप में किया गया है । मुस्कान मूवीज के बैनर तले निर्माता नासिर जमाल की इस फ़िल्म का निर्देशन किया है युवा निर्देशक मोहसिन खान ने । मोहसिन प्रसिद्द अभिनेता मुश्ताक खान के पुत्र हैं और उन्होंने विदेश में रहकर निर्देशन का कोर्स किया है । निरहुआ सटल रहे उनकी पहली फ़िल्म है ।  जुबली स्टार निरहुआ ने बताया की कहानी में नवीनता निरहुआ सटल रहे कि खासियत है । यही नही निर्देशक मोहसिन खान का निर्दशन इस फ़िल्म में काफी अच्छा है । कोई भी दृश्य ऐसा नही है जिसे देखकर किसी दूसरी फिल्म की याद आती हो । उन्होंने आगे कहा कि मोहसिन खान की सोच इस फ़िल्म को लेकर काफी अलग थी जिसे उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा भी है । बहरहाल , अब यू पी के दर्शक भी कह रहे हैं निरहुआ सटल रहे ।

No comments:

Post a Comment

अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...