पिछले साल की सबसे हिट फिल्म ग़दर के बाद राजपूत फ़िल्म फेक्ट्री और निर्देशक रमाकांत प्रसाद एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने वाले हैं । उनकी अगली फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम का टीजर देख कर तो यही लगता है । म्यूजिक कंपनी वीनस ने हनुमान जयंती के दिन इस फ़िल्म का टीजर लांच किया है । डेढ़ मिनट के इस टीज़र में विक्रांत सिंह राजपूत का कमाल का एक्शन , बार्बी डॉल नेहा सिंह की ग्लैमरस अदा और बिगबॉस फेम सुपर स्टार अदाकारा की रोमांटिक झलक देखने को मिल रही है । बैड मैन अवधेश मिश्रा पाकिस्तानी के किरदार में तो हीरा यादव आर्मी मैन के किरदार में दिखे हैं । टीजर के अंत मे विक्रांत को हनुमान के रूप में अवतरित होते हुए जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए दिखाया गया है । उल्लेखनीय है कि पाकितान में जय श्रीराम का निर्माण दबंग निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह और बबलू एम गुप्ता ने किया है । पकिस्तान में जय श्री राम" में आजकल नच बलिये में धूम मचा रही जोड़ी विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा के साथ नेहा सिंह , अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी , बालगोविन्द बंजारा , धामा वर्मा , उल्हास कुड़वा , सुनीता सिंह , हीरा यादव , अनूप लोटा , जय मिश्रा , प्रेम प्रधान , सुजीत भट्ट , अशोक गुप्ता , पल्लवी कोली आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के लेखक हैं वीरू ठाकुर ,कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक है उदय भगत।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का आगाज Now Nirahua Hindustani 3 on Silver Screen
2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । ...
-
किरण सिंह को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान जानी मानी अभिनेत्री किरण सिंह को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आ...
-
भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल अर्चना सिंह ने इस शुक्रवार रिलीज़ हुई अपनी दोनों फिल्मो में अपनी अदा और भूमिका से लोगो का दिल जीतने में कामयाब रह...

No comments:
Post a Comment